अप्रैल 6, 2026 7:18 अपराह्न

printer

यूक्रेन के ओडेसा पर रूसी ड्रोन हमले में 2 महिलाओं और नवजात की मौत

यूक्रेन के दक्षिणी बंदरगाह शहर ओडेसा पर रूसी ड्रोन हमले में दो महिलाओं और एक नवजात शिशु की मौत हो गई है। यूक्रेन के लंबी दूरी के ड्रोन ने रूस के प्रमुख काला सागर तेल निर्यात केंद्र को निशाना बनाया। यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि ओडेसा पर रात भर चले हमले में एक इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोद्योमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस के हमलों ने यूक्रेन के बिजली ग्रिड को भी निशाना बनाया, जिससे चेर्निहिव, सूमी, खार्किव और निप्रो क्षेत्रों में ऊर्जा अवसंरचना प्रभावित हुई। इससे पहले साक्षात्कार में ज़ेलेंस्की ने चिंता व्यक्त की कि ईरान के साथ युद्ध के कारण यूक्रेन के पास हथियारों का भंडार कम हो रहा है।

इस बीच, रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसकी हवाई सुरक्षा ने रात भर में यूक्रेन के 50 ड्रोन मार गिराए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला