जम्मू-कश्मीर में आज किश्तवार जिले में ऑपरेशन त्राशी-1 के तहत सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो पाकिस्तानी आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सुरक्षा बलों को मिली खुफिया जानकारी के बाद आज सुबह चतरू बेल्ट में गोलीबारी शुरू हुई। सूचना पर कार्रवाई करते हुए, सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सहित सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया।
सोशल मीडिया पोस्ट में, सेना के व्हाइट नाइट कोर ने कहा कि सामरिक सटीकता, आपसी तालमेल और दृढ़ आक्रामकता का प्रदर्शन करते हुए, सैनिकों ने मुठभेड़ स्थल पर दो आतंकवादियों को सफलतापूर्वक मार गिराया। कोर ने कहा कि घटनास्थल से दो एके-47 राइफलों सहित युद्ध सामग्री भी बरामद की गई। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की तलाश जारी है और शांति भंग करने वालों को कोई पनाह नहीं मिलेगी।हमारे जम्मू संवाददाता ने बताया कि आतंकवादियों की पहचान और उनके संगठन का पता लगाया जा रहा है और इलाके को घेर लिया गया है।
।