मई 11, 2026 6:27 पूर्वाह्न

printer

हंतावायरस से प्रभावित क्रूज जहाज पर सवार दो भारतीय नागरिक सुरक्षित, संक्रमण के कोई लक्षण नहीं

स्पेन के मैड्रिड में भारतीय दूतावास ने कहा है कि हंतावायरस से प्रभावित क्रूज जहाज पर सवार दो भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं और उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं।
 
डच ध्वज वाला एमवी होंडियस जहाज कल स्पेन पहुंचा जिसमें दो भारतीयों सहित लगभग 150 लोग सवार थे। स्पेन के राष्ट्रीय आपातकालीन निगरानी और समन्वय केंद्र ने कहा है कि चालक दल के सदस्य के रूप में काम कर रहे दोनों भारतीयों को नीदरलैंड ले जाया गया है, जहां उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल के अंतर्गत क्वारंटाइन में रखा जाएगा।
 
दूतावास ने कहा कि भारतीय दूतावास स्पेन के अधिकारियों और प्रभावित नागरिकों के साथ लगातार संपर्क में हैं और उनकी सुरक्षा और कुशलता सुनिश्चित करने के लिए स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुये हैं। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला