मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 27, 2025 6:33 अपराह्न

printer

बिहार में बौद्ध भिक्षुओं द्वारा मधुबनी पेंटिंग और सिंगिंग बाउल एन्सेम्बल की विभिन्न श्रेणियों में दो गिनीज विश्‍व रिकॉर्ड बनाए गए

बिहार में बौद्ध भिक्षुओं द्वारा मधुबनी पेंटिंग और सिंगिंग बाउल एन्सेम्बल की विभिन्न श्रेणियों में दो गिनीज विश्‍व रिकॉर्ड बनाए गए। गिनीज विश्‍व रिकॉर्ड के अधिकारियों ने आज पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रमाण पत्र सौंपे।

 

    मुख्यमंत्री ने बिहार में 4 मई से 15 मई तक आयोजित होने वाले आगामी खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों की भी समीक्षा की।

 

    पद्मश्री जगदंबा देवी को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रसिद्ध कलाकार बउआ देवी और अन्य के मार्गदर्शन में मधुबनी पेंटिंग संस्थान में 18  दशमलव 6 9 वर्ग मीटर की एक बड़ी मधुबनी पेंटिंग बनायी गयी। अधिकारियों ने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रसिद्ध मिथिला पेंटिंग कलाकार बउआ देवी को भी सम्मानित किया।

 

    दूसरी उपलब्धि में, विभिन्न मठों से आने वाले और पांच साल से 70 साल की उम्र के 375 भिक्षु कल शाम बोधगया में एकत्र हुए और सिंगिंग बाउल एन्सेम्बल के लिए बौद्ध भिक्षुओं की सबसे बड़ी सभा का विश्व रिकॉर्ड बनाया। यह अभ्यास बौद्ध परंपराओं से संबंधित है, जिसमें ध्यान, अनुष्ठान और समारोह शामिल हैं।

 

    बिहार खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरन ने इसे ऐतिहासिक बताया, जो बोधगया में इस अवसर पर उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि पहली बार महाबोधि मंदिर ने इतिहास के सबसे बड़े गायन बाउल समूह की मेजबानी की, जिसका समापन प्रतिष्ठित गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….