भारतीय नागरिकों को लेकर दो उड़ानें आज रात नई दिल्ली पहुंचेंगी। पहली उड़ान ईरान के मशाद से और दूसरी उड़ान तुर्कमेनिस्तान के अश्गाबात से आएगी। इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण बिगड़ते हालात को देखते हुए देश ने ईरान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु शुरू किया है।
कल, उत्तरी ईरान से निकाले गए 110 भारतीय छात्रों को लेकर एक उड़ान नई दिल्ली पहुंची। ईरान में भारतीय दूतावास बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों को देश के भीतर अपेक्षाकृत सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित करने और उपलब्ध और व्यवहार्य विकल्पों का उपयोग करके उन्हें निकालने में सहायता कर रहा है। ईरान में भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे तेहरान में भारतीय दूतावास के आपातकालीन हेल्पलाइन और नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय द्वारा स्थापित चौबीसों घंटे सातों दिन नियंत्रण कक्ष के माध्यम से संपर्क में रहें।
तेहरान में भारतीय दूतावास के आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर +98 9128109115 और +98 9128109109 हैं। व्हाट्सएप के लिए हेल्पलाइन नंबर +98 901044557, +98 9015993320 और +91 8086871709 हैं। बंदर अब्बास का नंबर +98 9177699036 और ज़ाहेदान का नंबर +98 9396356649 है। ईमेल cons.tehran@mea.gov.in है।
विदेश मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में स्थापित चौबीसो घंटे सातों दिन नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर हैं: 800118797 (टोल फ्री), +91–11-23012113, +91-11-23014104, और +91-11-23017905. व्हाट्सएप नंबर है +91-9968291988 और ईमेल है situationroom@mea.gov.in.