राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के अतिरिक्त महानिदेशकों और उप महानिदेशकों का दो दिन का सम्मेलन आज नई दिल्ली में शुरू हुआ। इस अवसर पर रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप एन.सी.सी. के महत्व पर बल दिया। उन्होंने देश भर में चलाए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में एनसीसी के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना भी की।
एन.सी.सी. के महानिदेशक, वीरेंद्र वत्स ने संगठन के विस्तार और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पिछले वर्ष के दौरान की गई पहलों का उल्लेख किया।