मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 19, 2024 10:37 पूर्वाह्न | गोल्फ डच महिला ओपन

printer

नीदरलैंड के हिलवर्सम्सचे गोल्फ क्लब में डच महिला ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में त्वेसा मलिक भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगी

 

नीदरलैंड के हिलवर्सम्सचे गोल्फ क्लब में आज से शुरू हो रहे डच महिला ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में त्वेसा मलिक भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगी। उनके साथ वाणी कपूर और रिधिमा दिलावरी भी शामिल हैं। एक अन्य शीर्ष भारतीय खिलाड़ी दीक्षा डागर पेरिस में ओलंपिक खेलों की तैयारी कर रही हैं और इस कारण वे इस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाएंगी।

 

तीन लाख यूरो के पुरस्कार वाला यह टूर्नामेंट ओलंपिक खेलों से पहले एलईटी टूर का आखिरी कार्यक्रम है। ओलंपिक खेलों में अदिति अशोक और दीक्षा डागर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

 

त्वेसा मलिक पहले दौर में वेल्श खिलाड़ी क्लो विलियम्स और नीदरलैंड की मैरिट हैरीवन के साथ खेलेंगी। वहीं वाणी कपूर ब्रिटेन की हन्ना बर्क और फ्लोरेंटीना पार्कर के साथ खेलेंगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला