यूक्रेन संघर्ष पर अमरीका और उसके यूरोपीय सहयोगियों के बीच उभरते मतभेदों के बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के करीबी सलाहकार और सरकारी दक्षता विभाग के प्रमुख एलन मस्क ने आज सार्वजनिक रूप से नाटो और संयुक्त राष्ट्र दोनों से संबंध तोड़ने की चेतावनी दी है। वर्तमान में अमरीका संयुक्त राष्ट्र और संबंधित संस्थाओं को सबसे अधिक धन मुहैया कराता है।
यह पहली बार नहीं है जब मस्क ने नाटो में अमरीका की सदस्यता पर सवाल उठाया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अमरीका नाटो के सैन्य व्यय का लगभग 67 प्रतिशत भुगतान करता है, जबकि वह अपने सकल घरेलू उत्पाद का केवल तीन दशमलव पांच प्रतिशत रक्षा पर खर्च करता है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने भी नाटो की आलोचना करते हुए अन्य सदस्य देशों से अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो वे अमरीका को इस संगठन से अलग कर लेंगे।