मार्च 26, 2026 7:36 पूर्वाह्न

printer

अमरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 14-15 मई को बीजिंग में बैठक करेंगे

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनकी बैठक अब 14-15 मई को बीजिंग में होगी। यह बैठक ईरान में अमरीका के सैन्य अभियानों के कारण स्थगित कर दी गई थी। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि वह और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप इस साल के अंत में वॉशिंगटन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग और मैडम पेंग की मेजबानी भी करेंगे। श्री ट्रंप ने इन यात्राओं को ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण बताया।
 
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने मुलाकात के पुनर्निर्धारण की पुष्टि करते हुए कहा कि राष्ट्रपति शी इस बात को समझते हैं कि सैन्य अभियानों के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप का अमेरिका में रहना आवश्यक है।