अप्रैल 3, 2026 5:59 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने लंबे समय की अपनी सहयोगी अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटा दिया है और कहा है कि वह निजी क्षेत्र में जाएंगी। न्याय विभाग में बोंडी का कार्यकाल जेफरी एपस्टीन से संबंधित मामलों को संभालने के तरीके से प्रभावित रहा।

मार्च में क्रिस्टी नोएम के बाद, हाल के हफ्तों में पद से हटाई गई वह दूसरी अधिकारी हैं। बोंडी के स्‍थान पर पूर्व डिप्टी टॉड ब्लैंच अटॉर्नी जनरल नियुक्‍त किया गया है।