अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वाशिंगटन होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा के लिए ईरान के साथ संयुक्त उद्यम पर विचार कर रहा है। एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि यह संयुक्त व्यवस्था इस रणनीतिक जलमार्ग की सुरक्षा में मदद करेगी, जो वैश्विक ऊर्जा व्यापार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग है।
राष्ट्रपति ट्रम्प ने यह भी दोहराया कि ईरान को किसी भी प्रकार के यूरेनियम संवर्धन क्षमता बनाए रखने की अनुमति नहीं देंगे, जबकि ईरान बार-बार यह दावा करता रहा है कि वह यूरेनियम संवर्धन के अपने अधिकार को बरकरार रखेगा।
News On AIR | अप्रैल 8, 2026 9:52 अपराह्न | Strait of Hormuz
ट्रम्प: होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा के लिए ईरान के साथ संयुक्त उद्यम पर विचार