फ़रवरी 19, 2025 10:51 पूर्वाह्न | America | Donald Trump | Immigrants | USA

printer

अमरीका में अकेले प्रवेश करने वाले बच्चों के लिए आव्रजन अदालत में कानूनी सहायता बंद की गई

अमरीका में ट्रंप प्रशासन ने अकेले संयुक्त राज्य अमरीका में प्रवेश करने वाले बच्चों के लिए आव्रजन अदालत में कानूनी सहायता प्रदान करना बंद कर दिया है। यह निर्णय निर्वासन का सामना कर रहे उन लोगों को प्रभावित करेगा जो वकील का खर्च वहन नहीं कर सकते। अमरीका के आंतरिक विभाग ने इस आदेश के बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है।