मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 1, 2024 6:34 पूर्वाह्न

printer

त्रिपुरा: सीमा सुरक्षा बल और जीआरपी ने 7 बांग्लादेशी नागरिकों और दो रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया

 

सीमा सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने त्रिपुरा में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में बांग्लादेश के सात नागरिकों और दो रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया है।

सीमा सुरक्षा बल के प्रवक्ता ने कहा कि त्रिपुरा के खोवाई जिले में रंगीचेरा सीमा पर एक महिला और एक बच्ची सहित तीन बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार लोगों से मिली जानकारी के आधार पर उनके दो अन्य सहयोगियों को बागीचेरा गांव से दो अन्य बांग्लादेशी नागरिकों और एक दलाल को गिरफ्तार किया गया।

एक अन्य घटना में राजकीय रेलवे पुलिस ने शुक्रवार रात अगरतला रेलवे स्टेशन से एक महिला सहित दो रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया।

पिछले तीन महीनों में अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में अगरतला और अन्य स्थानों से 310 से अधिक बांग्लादेशी नागरिकों और 34 रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया है।