जनवरी 18, 2026 4:20 अपराह्न

printer

तृणमूल कांग्रेस देश के संविधान को नष्ट कर रही है: केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस -टीएमसी देश के संविधान को नष्ट कर रही है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम बंगाल  की एक पोस्ट को साझा करते हुए मंत्री ने आरोप लगाया कि वे भारतीय नागरिकों के बुनियादी अधिकारों को छीन रहे हैं और अवैध प्रवासियों को संरक्षण दे रहे हैं।

उन्होंने यह भी दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के शासन में पश्चिम बंगाल में कानून का राज नहीं है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सभी से भारत के संविधान की रक्षा करने का आग्रह किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला