राज्यसभा के पूर्व सदस्य दत्ता मेघे को आज सदन में श्रद्धांजलि दी गई। उनका हाल ही में 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वे अप्रैल 2002 से अप्रैल 2008 तक राज्यसभा के सदस्य रहे।
वे चार बार लोकसभा सांसद भी रहे। राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि श्री मेघे के निधन से देश ने एक क्षमतावान सांसद और निष्ठावान सामाजिक कार्यकर्ता खो दिया है।