मार्च 23, 2026 1:40 अपराह्न

printer

संसद के दोनों सदनों में शहादत दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को दी गई श्रद्धांजलि

संसद के दोनों सदनों ने आज स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को उनके शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि इन वीर सेनानियों ने छोटी उम्र में ही देश की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।

उन्होंने कहा कि उनके साहस, शौर्य और अटूट देशभक्ति ने स्वतंत्र भारत की नींव रखी। श्री बिरला ने कहा कि उनकी वीरता की अमर गाथा देश के युवाओं को सदैव प्रेरित करती रहेगी।

वहीं, राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने बताया कि 23 मार्च 1931 को देश भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर की याद में शहादत दिवस मनाता है।

श्री राधाकृष्णन ने कहा कि उनकी शहादत देश के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास का मात्र एक अध्याय नहीं थी, बल्कि इसने राष्ट्र की अंतरात्मा को जागृत करने और लाखों लोगों को औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध एकजुट होने के लिए प्रेरित किया।