अगस्त 4, 2025 2:29 अपराह्न

printer

राज्यसभा में दी गई शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, दिनभर के लिए स्थगित हुई कार्यवाही

राज्यसभा की कार्यवाही सांसद शिबू सोरेन के निधन पर श्रद्धांजलि स्वरूप दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा के सदस्यों ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने उन्‍हें श्रद्धांजलि और कहा कि श्री सोरेन ने अजीवन वंचितों के अधिकारों और कल्याण के लिए काम किया।उपसभापति ने कहा कि स्वर्गीय शिबू सोरेन ने झारखंड राज्य की स्थापना के आंदोलन में अहम भूमिका निभाई।