मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 4, 2024 9:53 पूर्वाह्न | Haridwar | Uttarakhand

printer

उत्तराखंड के हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान आज से शुरू

उत्तराखंड के हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में आज से आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान शुरू हो रहा है। इसके साथ ही राज्य के छह ब्लॉकों में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान भी शुरू होगा। शनिवार तक सभी ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। इसके अंतर्गत नीति आयोग द्वारा जिला और ब्लॉक स्तर पर छह अलग-अलग संकेतकों की परिकल्पना की गई है, जिसे पूरा करने के लिए संपूर्णता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। जिला स्तर पर ये संकेतक स्वास्थ्य और पोषण तथा कृषि और शिक्षा से संबंधित हैं। वहीं, ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य, पोषण, कृषि और सामाजिक विकास को प्राथमिकता दी गई है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला