जून 14, 2024 11:43 पूर्वाह्न | Rain | Sikkim

printer

उत्तरी सिक्किम में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त, दो पुल ढहने से फंसे दो हजार पर्यटक

उत्तरी सिक्किम में पिछले 60 घंटों से जारी मूसलाधार वर्षा से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। तीस्ता नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण राज्‍य के सांकलांग इलाके में एक पुराना और एक नया पुल ढह गया है। पुलों के ढहने से उत्तरी सिक्किम के ज़ोंगु क्षेत्र से संपर्क टूट गया जिससे लगभग दो हजार पर्यटक फंस गए।

 

जिला मजिस्ट्रेट हेम कुमार छेत्री ने वर्षा से हुए नुकसान के आकलन के लिए कल एक बैठक की। मूसलाधार वर्षा से अंबीथांग और काबी में छह लोगों की मृत्यु हो गई। अंबीथांग और पाकेशेप में तीन-तीन लोग घायल भी हुए हैं। नामची और गंगटोक जिलों में भी भारी बारिश के कारण कई ग्रामीण सड़कें टूट गई हैं।