मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 29, 2025 9:27 पूर्वाह्न

printer

मराठवाड़ा के लातूर और नांदेड़ जिलों में मूसलाधार बारिश, बाढ़ की स्थिति

मराठवाड़ा के लातूर और नांदेड़ जिलों में गुरुवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और प्रशासन को तत्काल राहत उपाय करने पड़े हैं। लातूर जिले के 60 राजस्व मंडलों में से 29 में अत्यधिक वर्षा दर्ज की गई है। नदियों और नालों में बढ़ते जलस्तर के कारण सड़कें और पुल जलमग्न हो गए हैं। इससे लगभग 49 मार्गो को बंद करना पड़ा है। जिला कलेक्टर वर्षा ठाकुर-घुगे ने शुक्रवार को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। नांदेड़ जिले में शुक्रवार सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ की गंभीर स्थिति पैदा हो गई है।