नवम्बर 26, 2024 7:45 पूर्वाह्न

printer

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई स्थानों पर मूसलाधार वर्षा का अनुमान

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई स्थानों पर मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में आज तेज वर्षा हो सकती है। अगले 4 दिन तक राजस्थान को छोड़कर उत्तर-पश्चिम भारत के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

 

    हिमाचल प्रदेश में अगले 3-4 दिन तक रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहेगा।