मई 13, 2026 1:54 अपराह्न

printer

देश के पूर्वोत्तर तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने देश के पूर्वोत्तर तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कल तक मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज ओलावृष्टि हो सकती है।  दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पंजाब में भी आज बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ वर्षा की संभावना है।

छत्तीसगढ़, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, ओडिशा, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। राजधानी दिल्ली में आज छिटपुट बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली। दिल्ली में अगले 24 घंटें में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आने की आशंका है। इस बीच, राजस्थान में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात, महाराष्ट्र और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी कल तक लू चलने की आशंका है। तटीय कर्नाटक में आज गर्म और उमस भरे मौसम का अनुमान है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला