मार्च 24, 2026 8:40 पूर्वाह्न

printer

भारत यात्रा पर आने वाले हैं शीर्ष अमरीकी रक्षा अधिकारी एलब्रि‍ज कोल्‍बी: भारत में अमरीकी राजदूत

भारत में अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि शीर्ष अमरीकी रक्षा अधिकारी एलब्रि‍ज कोल्‍बी भारत यात्रा पर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि वे अमरीका के युद्ध नीति उप मंत्री एलब्रिज कोल्‍बी का भारत में स्‍वागत करने के लिए उत्‍सुक हैं। श्री कोल्‍बी की भारत की यह पहली राजकीय यात्रा होगी। वे ट्रंप सरकार के दूसरे कार्यकाल में अमरीका के युद्ध नीति निर्माताओं में प्रमुख माने जाते हैं।

अमरीका के कई शीर्ष सैन्‍य अधिकारियों के साथ हाल में हुई वार्ता के बाद उनकी यह यात्रा पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच हो रही है। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत और अमरीका के बीच व्‍यापार संबंधी और अन्‍य मामलों पर विवादों के बाद संबंधों को मजबूत करने के के लिए दोनों देशों की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।