मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 27, 2024 8:48 पूर्वाह्न

printer

गोवा में चल रहे 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का कल अंतिम दिन

 
 
55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का कल अंतिम दिन है। महोत्‍सव में आज तपन सिन्हा की फिल्म ‘हारमोनियम’ सहित लगभग 70 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। शताब्दी सत्र में तपन सिन्हा की फिल्मोग्राफी, कथा वाचन के अनूठे अंदाज और भारतीय सिनेमा में उनके योगदान की चर्चा होगी। अर्जुन चक्रवर्ती, एन. मनु चक्रवर्ती और जानी मानी अभिनेत्री शर्मिला टैगोर इस परिचर्चा में शामिल होंगी। शताब्दी सत्र का शीर्षक ‘द स्पेक्ट्रम एंड द सोल’ है।
 
इस वर्ष फिल्म महोत्सव में भारतीय सिनेमा की चार प्रतिष्ठित हस्तियों- राज कपूर, मोहम्मद रफ़ी, तपन सिन्हा और अक्किनेनी नागेश्वर राव की जन्म शताब्दी भी मनाई जा रही है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला