नवम्बर 24, 2025 12:43 अपराह्न | #TokyoDeafOlympics #AbhinavDeswal #Gold #Shooting #India

printer

टोक्‍यो बधिर ओलंपिक: निशानेबाजी में अभिनव देशवाल के स्‍वर्ण के साथ भारत की तालिका में जुड़ा 15वां पदक

अभिनव देशवाल ने टोक्‍यो बधिर ओलंपिक खेलों में निशानेबाजी का स्‍वर्ण पदक जीतकर भारत को 15वां पदक दिलाया। अभिनव ने कल क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड के साथ 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल में 44 का स्कोर बनाकर दक्षिण कोरिया के सेउंग ह्वा ली को हराया। यूक्रेन के सेरही फॉर्मिन ने कांस्य पदक जीता, जबकि दूसरे भारतीय निशानेबाज चेतन हनमंत सपकाल पांचवें स्थान पर रहे।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला