फ़रवरी 12, 2025 7:18 अपराह्न

printer

नई दिल्ली के यशोभूमि में चल रहा भारत ऊर्जा सप्‍ताह का आज दूसरा दिन

राजधानी के यशोभूमि में चल रहा भारत ऊर्जा सप्‍ताह का आज दूसरा दिन है। इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। भारत ऊर्जा सप्‍ताह में स्थापित प्रदर्शनियों में संयुक्त राष्‍ट्र  अमरीका, इग्‍लैण्‍ड, नॉर्वे, फ्रांस, रूस और जापान सहित 10 देशों के मंडपों में ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

 

इसके अलावा, ऊर्जा संरक्षण के विचार को प्रदर्शित करते हुए मेक इन इंडिया ज़ोन, इकोसिस्टम ज़ोन, नवीकरणीय ऊर्जा ज़ोन, गैस वितरण ज़ोन जैसे कई विषयगत क्षेत्र भी स्थापित किए गए हैं। इस कार्यक्रम में निवेश के लिए बिजनेस टू बिजनेस – बी टू बी बातचीत भी हो रही है।