अप्रैल 30, 2026 2:20 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र विधान परिषद की 10 सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन

महाराष्ट्र विधान परिषद की दस सीटो के द्विवार्षिक और उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में आज मुम्‍बई में सुनील करजटकर, माधवी नाइक, संजय भेंडे, विवेक कोल्हे और प्रमोद जठार ने भाजपा की ओर से द्विवार्षिक चुनावों के लिए नामांकन दाखिल किया। भाजपा नेता और पूर्व कांग्रेस विधायक प्रज्ञा सातव ने पर्चा भरा। वे हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। जीशान सिद्दीकी ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की उपस्थिति में एनसीपी से नामांकन दाखिल किया है। शिवसेना ने विधान परिषद की उपसभापित नीलम गोरहे को दोबारा से मनोनीत किया है। पूर्व मंत्री बच्छू काडू आज शिवसेना में शामिल हो गए। श्री काडू आज शिवसेना की ओर से भी नामांकन दाखिल करेंगे। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे ने विपक्ष के नेता अंबदास दानवे को दोबारा मनोनीत किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला