फिल्म निर्देशक, नाटककार, पटकथा लेखक और अभिनेता ऋत्विक घटक की आज सौवीं जयंती है। उनका जन्म 4 नवंबर 1925 को ढाका में हुआ था। उन्होंने वर्ष 1960 में मेघे ढाका तारा, 1961 में कोमोल गांधार और 1965 में सुबोरनोरेखा सहित कई फिल्में बनाईं।
वर्ष 1974 में उनकी फिल्म जुकती तारको अर गोलपो के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का रजत कमल मिला था। वर्ष 1970 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।