आज गुड फ्राइडे है। यह दिन मौन, तपस्या और त्याग का प्रतीक है।
दुनियाभर में इस दिन प्रभु यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने का स्मरण किया जाता है। गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं की जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुड फ्राइडे के अवसर पर यीशु मसीह के बलिदान का स्मरण करते हुए कहा कि यह दिन लोगों को करुणा, क्षमा और सेवा के आदर्शों का पालन करने के लिए प्रेरित करता है।
उन्होंने इन मूल्यों को जीवन में अपनाने और समाज में शांति तथा भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया।
इस बीच, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुड फ्राइडे के अवसर पर यीशु मसीह के बलिदान को याद किया।
केरलम के तिरुवनंतपुरम में, सेंट जोसेफ मेट्रोपॉलिटन कैथेड्रल और सेंट मैरी कैथेड्रल सहित प्रमुख गिरजाघरों में इसाई समुदाय के लोग प्रार्थना कर रहे हैं।
ओडिशा में भी आज गुड फ्राइडे के लेकर इसाई समुदाय प्रार्थना और उपवास कर रहा है। भुवनेश्वर, कटक और बरहमपुर के प्रमुख गिरजाघरों में विशेष प्रवचन और प्रार्थना सभाए आयोजित की जा रही हैं।
कंधमाल, गजपति और सुंदरगढ़ जैसे जिलों में ईसाई समुदाय के लोग उपवास रख रहे हैं। कंधमाल में धार्मिक गतिविधियों का शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति और मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने गुड फ्राइडे पर शांति, सद्भाव और त्याग तथा करुणा के मूल्यों पर चिंतन करने का आह्वान किया है।