भारत में प्रसारण के 90 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे राष्ट्रीय समारोह के अंतर्गत आकाशवाणी कोहिमा कल कोहिमा में एक मैराथन का आयोजन करेगी। इस आयोजन में राज्य की राजधानी के छह सरकारी हाई स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेंगे। विद्यार्थियों के अलावा आकाशवाणी कोहिमा के कर्मचारी भी इस मैराथन में शामिल होंगे।
मैराथन को सुबह 6 बजे कोहिमा के उपायुक्त बी. हेनोक बुचेम द्वारा ओल्ड एमएलए हॉस्टल जंक्शन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा और यह हाई स्कूल जंक्शन पर समाप्त होगी।
समापन समारोह में नागालैंड सरकार के युवा संसाधन और खेल निदेशक केथोसितुओ सेखोसे उपस्थित रहेंगे।