मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 12, 2025 11:22 पूर्वाह्न

printer

मध्य प्रदेश में तिरंगा अभियान की धूम, जोर-शोर से निकाली जा रही रैलियां

मध्य प्रदेश में तिरंगा अभियान उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल  रायसेन नगर में आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। शिवपुरी में जिला प्रशासन द्वारा आज पैदल तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली पोलो ग्राउण्ड से प्रारंभ की जाएगी।

 

 

 

हर घर तिरंगाहर घर स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत आगरमालवा कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह द्वारा कल  कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्वयं सहायता समूह दीदियों द्वारा स्थापित झंडा विक्रय केन्द्र का शुभारम्भ किया गया। यहां स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित तिरंगा झंडा एवं गोबर से निर्मित गणेश प्रतिमाओं को खरीदा जा सकता है।

 

 

 

डिंडोरी में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय नारिया में कल भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। वहींमुरैना में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार के निर्देशन में तिरंगा यात्रा में स्वच्छता का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही इंदौर में कल विशाल रैली निकाली जायेगी।