पंजाब में कल गणतंत्र दिवस के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा की तैयारी की गई हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए गश्त बढ़ा दी गई हैं।
पंजाब पुलिस प्रमुख गौरव यादव और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों ने सीमावर्ती क्षेत्रों तथा अन्य जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए कई बैठकें की हैं। गणतंत्र दिवस समारोह के कई स्थलों को नो-ड्रोन फ्लाई जोन घोषित किया गया है।
पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया लुधियाना में गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पटियाला में तिरंगा फहराएंगे।