फ़रवरी 23, 2026 7:32 पूर्वाह्न

printer

ओडिशा तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने ओडिशा तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अगले दो दिनों तक आसमान में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने आज छत्तीसगढ़, तेलंगाना, विदर्भ, असम और मेघालय में भी गरज और बिजली चमकने की आशंका जताई है। मध्य प्रदेश के पूर्वी भाग और पश्चिमी बंगाल के गांगेय क्षेत्र में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। वहीं, देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्‍सों में अगले छह दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।