मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 14, 2025 9:04 अपराह्न

printer

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली और पश्चिम उत्‍तर प्रदेश में बुधवार को आंधी-तूफान और बिजली चमकने का अनुमान

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली और पश्चिम उत्‍तर प्रदेश में कल आंधी-तूफान और बिजली चमकने का अनुमान जताया है। पंजाब, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में कल रात और सुबह घना कोहरा छाया रहेगा।

 

    मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिन के दौरान मध्‍य भारत और महाराष्‍ट्र में न्‍यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ सकता है। पश्चिमोत्‍तर भारत में न्‍यूनतम तापमान में कल तापमान समान रहेगा, लेकिन अगले तीन दिन में इसमें दो से तीन प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है।

 

मौसम विभाग ने बताया है कि देश के पूर्वी हिस्‍सों में और गुजरात में अगले पांच दिन में न्‍यूनतम तापमान में कोई महत्‍वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला