अक्टूबर 29, 2024 9:05 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ तूफान की संभावना

मौसम विभाग ने कल छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ तूफान की संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग के अनुसार केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी अगले 3-4 दिनों के दौरान हल्‍की बारिश होने की संभावना है।