अगस्त 2, 2025 9:13 अपराह्न

printer

जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में तीन आतंकवादी मारे गए

जम्मू-कश्मीर में दक्षिण कश्मीर के कुलगाम ज़िले के अखल देवसर इलाके में कल शाम से चल रहे आतंकवाद-रोधी अभियान में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों को मार गिराने का अभियान कल देर शाम से जारी है।

 

उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में अब तक तीन अज्ञात आतंकवादी मारे जा चुके हैं। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। समूचे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और किसी भी आतंकवादी को भागने से रोकने के लिए सभी प्रवेश और निकास द्वार सील कर दिए गए हैं।