सितम्बर 4, 2024 11:45 पूर्वाह्न

printer

ओपन इंटरनेशनल काम्बिट मार्शल आर्ट लीग में चंबा के तीन खिलाड़ियों ने जीते मेडल

आकांक्षी जिला चंबा के तीन खिलाड़ियों ने राजस्थान के अलवर में आयोजित ओपन इंटरनेशनल काम्बिट मार्शल आर्ट लीग के दौरान ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल तथा किक बाक्सिंग मार्शल आर्ट में सिल्वर मेडल तथा टाइटल बेल्ट हासिल कर अपने जिला, प्रदेश तथा भारत देश का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि हासिल कर चंबा पहुंचे इन तीन खिलाड़ियों भुवनेश कटोच, कार्तिक्य कटोच तथा अर्जुन ठाकुर का विभिन्न खेल संस्था के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। वहीं जिला प्रशासन की तरफ से उपायुक्त ने भी इनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी तथा भविष्य में हर सम्भव मदद देने का आश्वासन भी दिया। चंबा के भुवनेश कटोच ने जहां ताइक्वांडो के मास्टर में गोल्ड मेडल हासिल किया वहीं कार्तिक्ट कटोच ने किक बाक्सिंग में टाइटल बेल्ट अपने नाम की तथा अर्जुन ठाकुर ने किक बाक्सिंग मार्शल आर्ट में सिल्वर मेडल हासिल किया।