अक्टूबर 2, 2024 8:56 अपराह्न

printer

मणिपुर में दो नागा गांवों के ग्रामीणों के बीच गोलीबारी में तीन लोगों की मौत; चालीस से अधिक लोग घायल

मणिपुर में उखरुल जिले के दो नागा गांवों के ग्रामीणों के बीच गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और चालीस से अधिक लोग घायल हो गए। यह घटना सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुनफुन और हंगपुंग गांव के ग्रामीणों के बीच उखरुल बाजार में हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना का कारण गांवों के बीच सीमा विवाद है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला