अक्टूबर 1, 2024 5:03 अपराह्न

printer

चीन के शंघाई शहर में चाकूबाजी की घटना में तीन लोगों की मौत

चीन के शंघाई शहर में कल रात चाकूबाजी की घटना में तीन लोग मारे गये और 15 अन्य घायल हो गए। यह घटना शहर के दक्षिण-पश्चिम में घनी आबादी वाले जिले सोंगजियांग के एक शॉपिंग मॉल वालमार्ट में हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है। यह वारदात ऐसे समय हुई है जब चीन में कल से राष्ट्रीय दिवस की छुटिटयां शुरु होने जा रही हैं।