मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 4, 2024 10:25 पूर्वाह्न

printer

अयोध्या में इस वर्ष दीपावली पर और भी दिव्य एवं भव्य होगा दीपोत्सव

अयोध्या में रामलला के श्रीविग्रह की स्थापना के बाद इस वर्ष दीपावली पर आयोजित होने वाला दीपोत्सव और भी दिव्य एवं भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस बार चार दिनों का भव्य दीपोत्सव 28 से 31 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस वर्ष 8वें दीपोत्सव में राम की पैड़ी, नया घाट सहित अयोध्या के विभिन्न घाटों को 25 लाख से ज्यादा दीयों से सजाया जाएगा। इसके लिए इंटेलिजेंट डायनेमिक कलर चेंजिंग एलईडी डेकोरेटिव पैनल्स और मल्टीमीडिया प्रोडक्शन सहित विभिन्न प्रकार की आधुनिक लाइटिंग का प्रयोग होगा। दीपोत्सव के दौरान लेजर शो, आर्टिस्टिकली कोरियोग्राफ्ड फायरक्रैकर शो के साथ ही विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन होंगे। चार दिनों तक दीपोत्सव के दौरान 100 से ज्यादा कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।