दिसम्बर 26, 2025 7:13 पूर्वाह्न

printer

यह देश मुसलमान, हिंदू, बौद्ध और ईसाई सहित सभी धर्म के लोगों का है: बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान

बांग्लादेश में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने एक समावेशी समाज का दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया और कहा कि यह देश मुसलमान, हिंदू, बौद्ध और ईसाई सहित सभी धर्म के लोगों का है।

उन्होंने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब पिछले साल अगस्त में अंतरिम सरकार के सत्ता में आने के बाद से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं के खिलाफ कई घटनाएं हुई हैं।

17 वर्षों बाद ढाका पहुंचने के बाद पार्टी समर्थकों को संबोधित करते हुए रहमान ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर नये बांग्‍लादेश का निर्माण करें।