मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जनवरी 17, 2025 8:59 अपराह्न

printer

श्रीलंका के किलिनोच्ची में तिरुवल्लुवर कुडियेरुप्पु आदर्श गांँव का उद्घाटन किया गया

श्रीलंका के किलिनोच्ची में तिरुवल्लुवर कुडियेरुप्पु आदर्श गांव का आज उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर 24 लाभार्थी परिवारों को घर दिए गए। श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा और श्रीलंका के शहरी विकास मंत्री अनुरा करुणाथिलका ने आदर्श गांव परियोजना का उद्घाटन किया।

 

    यह परियोजना भारत-श्रीलंका के बीच 2017 में हुए समझौते का हिस्सा है। भारत के अनुदान से श्रीलंका में निम्न-आय वाले छह सौ परिवारों को घर दिया गया है।

 

    श्रीलंका में अब तक 12 आदर्श गांव बनाने के साथ इस परियोजना का 96 प्रतिशत से अधिक हिस्सा पूरा हो चुका है।