अक्टूबर 21, 2024 10:02 अपराह्न | JHARKHAND MAUSAM

printer

रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में 23 अक्टूबर से मौसम में होगा बदलाव

बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवातीय तूफान बनने से झारखंड के मौसम में बदलाव होने की संभावना है। इसके असर से राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में 23 अक्टूबर से मौसम में बदलाव होगा। राज्य के ऊपर बादल छाएंगे और बारिश होने की भी आशंका है। मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि 24 अक्तूबर को खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान तीस से चालीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी संभावना है। श्री आनंद ने बताया कि 25 अक्तूबर को इन इलाकों के साथ ही रांची, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में भी  कुछ स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला