जून 23, 2025 8:23 अपराह्न

printer

राजधानी के कई इलाकों में हल्‍की बारिश हुई जिसके कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ा

राजधानी के आज कई इलाकों में हल्‍की बारिश हुई जिसके कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 36 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रहा।

 

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाये रहने और गरज के साथ हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।