इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड-आईओसी के अध्यक्ष ए.एस. साहनी ने कहा है कि ईंधन की कोई कमी नहीं है और तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए व्यावसायिक एलपीजी आपूर्ति में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। चेन्नई में आज शाम संवाददाताओं से बातचीत में श्री साहनी ने कहा कि घरेलू ईंधन की मांग पूरी की जा रही है और आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता दी गई है।
News On AIR | अप्रैल 10, 2026 8:39 अपराह्न | Indian Oil Chairman
ईंधन की कोई कमी नहीं: आईओसी अध्यक्ष ए.एस. साहनी