भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मुद्दे पर किसी अन्य देश की मध्यस्थता की कोई गुंजाइश नहीं है। नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि विपक्ष ने मध्यस्थता का जो मुद्दा उठाने की कोशिश की, सरकार की ओर से यह स्पष्ट रूप से कहा जा रहा है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का मुद्दा द्विपक्षीय मुद्दा है। उन्होंने कहा कि इसे भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय शर्तों पर सुलझाया जाना है। श्री त्रिवेदी ने कहा कि विपक्ष को कम से कम ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।