मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 27, 2025 7:09 अपराह्न

printer

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश में गहरी पीड़ा और आक्रोशः अर्जुन राम मेघवाल

केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज कहा कि मोदी सरकार आतंकवाद के खात्मे के लिए हर मोर्चे पर कार्रवाई कर रही है। पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए श्री मेघवाल ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश में गहरी पीड़ा और आक्रोश है।

 

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार की धरती से यह घोषणा की है कि निर्दोष पर्यटकों की हत्या करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि आतंकी जहां भी छिपे हों, उन्हें सजा जरूर मिलेगी और हमले को अंजाम देने वाले उनके आकाओं को भी कड़ी सजा मिलेगी।

 

    श्री मेघवाल ने कहा कि हम पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं और सिंधु जल संधि को स्थगित रखा गया है, यह एक व्यापक कार्रवाई है।

 

    उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने यह सुनिश्चित किया है कि अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों सहित समाज के सभी वर्गों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

<