राजधानी में आज भी कई इलाकों में हुई हल्की बारिश के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। आज का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 33 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान आसमान में बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना हैं। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।