जुलाई 23, 2025 9:47 अपराह्न

printer

देश में पिछले दस वर्षो में इलेक्ट्रॉनिक्स समानों के उत्पादन में छह गुना वृद्धि

देश में पिछले दस वर्षों में मोबाइल निर्माण सहित इलेक्ट्रॉनिक सामानों के उत्पादन और निर्यात में तेज़ी से वृद्धि हुई है। इलेक्ट्रॉनिक सामानों का उत्पादन पिछले वित्त वर्ष में 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक का हो गया।

 

यह वर्ष 2014-15 में एक लाख 90 हज़ार करोड़ रुपये था। यह वृद्धि छह गुना से अधिक है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने आज लोकसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक सामानों का निर्यात तीन लाख 27 हज़ार करोड़ रुपये का हो गया। श्री प्रसाद ने कहा कि देश का मोबाइल फोन निर्यात एक दशक में 127 गुना बढ़कर एक हज़ार 500 करोड़ रुपये से दो लाख करोड़ रुपये का हो गया।