जनवरी 27, 2026 10:21 अपराह्न

printer

मुंबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर ने भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते की घोषणा का स्वागत किया

मुंबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर ने बहुप्रतीक्षित भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते की घोषणा का स्वागत किया है। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के अध्यक्ष विजय कलांत्री ने कहा कि इस समझौते में वैश्विक व्यापार को नया रूप देने, आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने और दोनों पक्षों के लघु तथा मध्यम उद्यमों, स्टार्टअप्स और बड़े उद्यमों के लिए अधिक अवसर खोलने की क्षमता है। डॉ. कलांत्री ने कहा कि यह समझौता दुनिया की सबसे बड़ी व्यापारिक साझेदारियों में से एक है। यह समझौता लगभग दो अरब लोगों के बाजारों को जोड़ता है और वैश्विक सकल घरेलू उत्‍पाद के लगभग एक चौथाई और वैश्विक व्यापार के एक तिहाई का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि यह समझौता एक नई वैश्विक व्यापार संरचना की आधारशिला के रूप में कार्य करेगा, जो सुगम, टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार होगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला